1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

8 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 06:32 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:23 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज रात 08 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग और आज सुबह 09 बजकर 43 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा जैसा कि आप जानते हैं फिलहाल चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। आज नवरात्र का तीसरा दिन है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - वालों आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग सामाजिक संगठन से जुड़े हैं, उन्हें समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर माँ चद्रघंटा आपके जीवन में सुख-शांति बनाये रखेगी। देवी माँ को इलायची का भोग लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।  Red, 4 

कन्या राशि - वालों आज माँ चद्रघंटा का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े हैं, उनका काम आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। क्लाइंट्स के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। आज आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा होने की उम्मीद है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। रुद्राक्ष की माला पर मां दुर्गा के मंत्रों का जप करें, आपका हर जगह मान-सम्मान होगा। Magenta, 7 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल