1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

8 अप्रैल राशिफल: आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 06:32 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:23 am IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज रात 08 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग और आज सुबह 09 बजकर 43 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा जैसा कि आप जानते हैं फिलहाल चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। आज नवरात्र का तीसरा दिन है।

मां चंद्रघंटा- India TV Hindi
मां चंद्रघंटा

नई दिल्ली: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज रात 08 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग और आज सुबह 09 बजकर 43 मिनट से पूरा दिन पार करके कल सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक रवि योग भी रहेगा। इसके अलावा जैसा कि आप जानते हैं फिलहाल चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। आज नवरात्र का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की उपासना की जायेगी। कहते हैं मां चंद्रघंटा की उपासना से व्यक्ति को हर तरह की विपरित परिस्थिति में समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही जन्मपत्रिका में अशुभ शुक्र से मिलने वाले प्रभावों से भी छुटकारा मिलता है। माना जाता है कि शुक्र ग्रह पर मां चंद्रघंटा का आधिपत्य रहता है। अतः आज हम आपको मां चंद्रघंटा से जुड़ी सारी बातें बतायेंगे, साथ ही आपको राम नवमी के दिन की जाने वाली राम यंत्र की स्थापना के बारे में भी बतायेंगे।

मेष राशि - आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने को मिल सकता है। आज नवरात्र के तीसरे दिन माँ चद्रघंटा आपके करियर की सफलता सुनिश्चित करेगी। आपका जीवन उज्जवल होगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, आज उनको बॉस से तारीफ मिलेगी। आप बच्चों के साथ शाम को कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, रिश्ते बेहतर होंगे। Yellow, 3 

वृष राशि - आज पूरे दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। माँ चद्रघंटा आपके पारिवारिक जीवन को बेहतर बनायेगी। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस यात्रा से आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। दुर्गा कवच का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। Green, 5 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल