1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की लग सकती है नौकरी, इंटरव्यू से पहले भगवान गणेश को करें प्रणाम

8 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों की लग सकती है नौकरी, इंटरव्यू से पहले भगवान गणेश को करें प्रणाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2018 05:05 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 05:05 pm IST

आज आपके दिन की शुरुआत ठीक रहेगी। आपको जीवन में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आप आज खुश होकर अपना सारा काम निपटाएंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। आप अपने रिश्तों को संभालने की कोशिश करेंगे।

horoscope
horoscope

सिंह राशि- आज शुरुआती समय अच्छा रहेगा। आपको बिज़नेस बढ़ाने के नए तरीके सुझेंगे। किसी करीबी से इस बारे में राय भी ले सकते हैं। छात्रों के लिए भी दिन ठीक बना रहेगा, लेकिन शाम होते- होते आपको अगले दिन की चिंता सताने लगेगी। आपको इससे बचने के लिये अपने कामों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए। इससे आपकी परेशानी बहुत हद तक दूर हो जाएगी। शाम के समय कोई धार्मिक पुस्तक पढ़े, चिंताए दूर होंगी।

कन्या  राशि: आज आपका दिन लाजवाब रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में भी प्यार बना रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई बढ़ियां सा तोहफा भी दे सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने के लिये दिन अच्छा है। छात्र अगर विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आज के दिन अप्लाई कर सकते हैं, जल्द ही आपकी तरक्की होगी। हनुमान जी के मन्दिर में पताका चढ़ायें, कार्य

सफल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल