1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 जून 2018: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत खास, मिलेगा अचानक धनलाभ

राशिफल 11 जून 2018: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत खास, मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 02:44 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 02:45 pm IST

आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके साथ ही द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 04 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेगी और हर माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से ...

Horoscope 11 june 2018
Image Source : PTIHoroscope 11 june 2018

तुला राशि
आज का दिन शेयर में निवेश के लिए बेहतरीन है। आज आपके सामने से कुछ नए अवसर निकल सकते है। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे, जो आपके जीवन को पूरी तरह चेंज कर देंगे। अगर आप किसी नौकरी में है तो व्यावसायिक लेन-देन से सावधान रहें। किसी जरुरी काम में थोड़ी भूल-चूक हो सकती है। अगर आप कहीं परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज लास्ट टाइम में प्लान टल भी सकता है। मीठे चावल बनाकर जरुरतमंदों में दान करें, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी|

वृश्चिक राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस राशि वालों का बिजनेस सामान्य रहेगा। आज आप सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास भी होगा और इससे सीख लेकर आप अपने बेहतर भविष्य की नीव रख पाएंगे। आज अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो जाने से पहले हनुमान जी के दर्शन जरुर कर लें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल