Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 दिसंबर: कन्या राशि वालों का रुका हुआ काम होगा पूरा, वहीं धनु राशि का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

राशिफल 16 दिसंबर: कन्या राशि वालों का रुका हुआ काम होगा पूरा, वहीं धनु राशि का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 15, 2020 07:41 pm IST, Updated : Dec 16, 2020 07:06 am IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 16 दिसंबर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशिफल 16 दिसंबर

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि शाम 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। चंद्र दर्शन दिवस है। राज योग रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र भी रात 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय भी ले सकते है। आप किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपको कोई मित्र आपके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा, इसके साथ ही आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल जायेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

वृष राशि
दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस राशि के छात्र शांत होकर विचार करें ,आपको काम पर कॉन्सन्ट्रेट करने की जरूरत है। आपको अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। अचानक ढेर सारा धन मिलने वाला है। परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। बच्चों का समय दादा दादी के साथ बीतेगा, उन्हें कुछ नया सीखने को भी मिलगा। 

राशिफल 16 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 16 दिसंबर

मिथुन राशि
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में या किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग वकील हैं वो पुरानी तारीखें और लेन-देन को एक बार देख लें। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चा भी अधिक हो सकता है। लेकिन उससे दुगनी गति से धन आगमन बना रहेगा। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ेपन से बचें। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में काम अधिक होने से घर आने में थोड़ी लेट हो सकती है। 

कर्क राशि
दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आप सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें। पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। जिसकी वजह से मानसिक असंतोष बढ़ेगा। इसके अलावा किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

राशिफल 16 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 16 दिसंबर

सिंह राशि 
दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगे। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम बना के रखें। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। आप किसी चीज को लेकर काफी परेशान भी रह सकते है इसलिए अपने जीवनसाथी से बाते शेयर करेंगे। सम्‍पत्‍ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कन्या राशि 
किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। लेकिन माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

राशिफल 16 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 16 दिसंबर

तुला राशि 
दिन तनाव भरा रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। जीवन में लोगों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि 
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही किसी कार्यक्रम का आयोजन भी बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जायेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। व्यापार में तरक्की होने से बड़ा धन लाभ होगा। इस राशि के जो छात्र किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो सेलेक्शन मिलना तय है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

राशिफल 16 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 16 दिसंबर

धनु राशि
दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनाने और उसे लागू करने के मूड में रहेंगे। आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो ले लें। समय अनुकूल है, साथ ही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

मकर राशि 
दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगी। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। डील क्लीयर हो जायेगी। पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोकझोक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आयेगी।

राशिफल 16 दिसंबर
Image Source : INDIA TVराशिफल 16 दिसंबर

कुंभ राशि 
दिन उत्तम रहने वाला है। दिन अपने लिए कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज के लिए जाएं, आपको बहुत अच्छा और खूबसूरत अहसास होगा। आपको अपने फिटनेस के बारे में भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए का दिन विशेष रूप से अच्छा है। शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लें। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि 
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कोई नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद न करें। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें , सेहत अच्छी रहेगी।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement