1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 जनवरी 2019: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 17 जनवरी 2019: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:05 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही यायीजयद योग बन रहा है। मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने वाला ये योग दोपहर 01:40 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 january 2019- India TV Hindi
Horoscope 17 january 2019

धर्म डेस्क: आज पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही यायीजयद योग बन रहा है। मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने वाला ये योग दोपहर 01:40 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। गणेश जी को लाल पुष्प चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे। (Kumbh Mela 2019: कुंभ मेले में अगर खो जाएं आपका बच्चा, तो इनसे करें तुरंत संपर्क )

वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। (Kumbh 2019: पहले शाही स्नान से शुरू हुआ कुंभ 2019, देखिए शानदार तस्वीरें )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल