1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 जनवरी 2019: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 17 जनवरी 2019: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:05 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही यायीजयद योग बन रहा है। मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने वाला ये योग दोपहर 01:40 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 january 2019
Horoscope 17 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक
स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है। सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे| किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल