1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 जनवरी 2019: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

राशिफल 17 जनवरी 2019: बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:05 pm IST

आज पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही यायीजयद योग बन रहा है। मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने वाला ये योग दोपहर 01:40 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 17 january 2019
Horoscope 17 january 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य
के लिए फायदेमंद होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी राहेगी। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल