1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 11:57 pm IST

राशिफल 11 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक और दोस्ती तथा विद्या में सहायक कुमार योग आज पूरा दिन रहेगा। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

11 january 2019 horoscope
11 january 2019 horoscope

कुंभ राशि
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। बिजनेस में आज अचानक बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा।  परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। बाहर के खान-पान को लेकर सतर्क रहें। हो सके तो बाहर का खाना आज एवॉएड ही करें। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आपके कोई खास काम  पूरे होंगे।  ब्राहमण को कुछ दान करें, संतान का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे।  इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। जो लोग अविवाहित है उन्हे आज शादी का अच्छा ऑफर आ सकता है। घर के बड़ो का आशीर्वाद लेकर ही कोई कदम आगे बढ़ाएं, सफलता मिलेगी। गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल