1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 11:57 pm IST

राशिफल 11 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक और दोस्ती तथा विद्या में सहायक कुमार योग आज पूरा दिन रहेगा। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

11 january 2019 horoscope
11 january 2019 horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल