1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

राशिफल 11 जनवरी 2019: शुक्रवार को एक साथ बन रहे हैं 3 शुभ योग, इन राशियों के बुलंदी पर होंगे किस्मत के सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 11:57 pm IST

राशिफल 11 जनवरी 2019: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही सारे काम बनाने वाला रवि योग आज दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक और दोस्ती तथा विद्या में सहायक कुमार योग आज पूरा दिन रहेगा। जानें कैसे बीतेगा आपका दिन।

11 january 2019 horoscope
11 january 2019 horoscope

तुला राशि
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी समस्या दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यापार को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वालों को किसी शो  में गाने का ऑफर भी मिल सकता है। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल