1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जनवरी राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों तो मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

25 जनवरी राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों तो मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 05:45 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है | आज शाम 04 बजकर 25 मिनट से अगले दिन सूर्योदय तक दोस्ती और विद्या में सहायक कुमार योग रहेगा। साथ ही आज शाम 04 बजकर 25 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 january 2019
Horoscope 25 january 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव कर सकते है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं। किसी काउंसलर से भी सलाह ले सकते हैं। आज दोस्तों के साथ बात करना आप अवॉयड कर सकते हैं। जिससे कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिंदगी में तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। खान-पान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपकी किस्मत आप पर महरबान रहेगी। आज तय समय में आपका काम पूरा होगा। आप जो भी करना चाहेंगे, उमें लोगों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप अपनी ताकत को पहचान कर काम करेंगे। इससे आपको काफी फायदा होगा। आपकी ईमानदारी से ऑफिस में सीनियर आपसे प्रभावित होंगे। जीवनसाथी से आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा। वो आपके लिये कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। गणेश जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपकी खूब तरक्की होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल