1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जनवरी राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों तो मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

25 जनवरी राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों तो मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 05:45 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है | आज शाम 04 बजकर 25 मिनट से अगले दिन सूर्योदय तक दोस्ती और विद्या में सहायक कुमार योग रहेगा। साथ ही आज शाम 04 बजकर 25 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 january 2019
Horoscope 25 january 2019

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। आपको किसी काम से बाहर भी जाना पड़
सकता है। आज आपको अपने हर काम से पॉजिटिव रिस्पांस ही मिलेंगे। जीवनसाथी आपकी हर तरह से मदद करेंगे। बड़े-बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहेगी। आज आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। रिश्तों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिये भी दिन अच्छा है। आपको किसी प्रॉपर्टी से मुनाफा हो सकता है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपके हर काम में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

मकर राशि
आज आपके दिन की शुरुआत किसी कसमकस के साथ शुरू हो सकती है। आप ऑफिस के किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। बेहतर होगा । आप अपने दिनभर के कामों की एक लिस्ट तैयार कर लें। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां जीवनसाथी को सौंप सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको निराश नहीं करेगा। लेकिन घर के बड़ों के साथ आपको तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्कूल में टीचर्स आपके काम से नाखुश हो सकते हैं। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। मन्दिर में तिल के लड्डू दान करें, आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल