1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 25 जनवरी राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों तो मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

25 जनवरी राशिफल: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों तो मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 05:45 pm IST

आज माघ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है | आज शाम 04 बजकर 25 मिनट से अगले दिन सूर्योदय तक दोस्ती और विद्या में सहायक कुमार योग रहेगा। साथ ही आज शाम 04 बजकर 25 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 25 january 2019
Horoscope 25 january 2019

कुंभ राशि
आज आपका दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप काम के सिलसिले में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको इससे काफी लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से भी दिन आपके फेवर में रहेगा। आपको किसी काम के लिये एडवांस पेमेंट मिल सकती है। आपके परिवार में खुशी बनी रहेगी। फाइन आर्ट्स से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। आप किसी ऐसे व्यक्ति की कलाकृति बना सकते हैं, जिससे आपको आगे काफी मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर आज आपके सारे काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। गाय को दूध-चावल की खीर खिलानी चाहिए, दिन आपके फेवर में रहेगा।

मीन राशि
लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद भी मिल सकती है। आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। आपकी सोच परिवार के कुछ लोगों का नजरिया बदल सकती है। दूसरे लोग आपकी बात समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने बच्चों की नजरों में ऊपर उठे रहेंगे। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। अपने खान-पान पर उचित ध्यान बनाये रखने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल