1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 दिसंबर राशिफल: अगर चाहते हैं नौकरी के आएं नए ऑफर तो ये राशि वाले चढ़ाएं सूर्यदेव को जल

28 दिसंबर राशिफल: अगर चाहते हैं नौकरी के आएं नए ऑफर तो ये राशि वाले चढ़ाएं सूर्यदेव को जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2018 05:14 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 05:14 pm IST

28 December Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और राज योग भी रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक आयुष्मान योग भी है। 

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि - नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल समय है । आपको काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । सही योजना के तहत आप करियर में बदलाव लायेंगे । कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे । आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा । जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे । सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे । मंदिर में इत्र चढ़ाएं, करियर में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

मकर राशि - आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा । आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं । नकारात्मक सोच से आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है । लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है । कामकाज की अधिकता आपको व्यस्त रख सकती है । साथ काम करने वाले कुछ लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी परेशानियों का निवारण होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल