1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 दिसंबर राशिफल: अगर चाहते हैं नौकरी के आएं नए ऑफर तो ये राशि वाले चढ़ाएं सूर्यदेव को जल

28 दिसंबर राशिफल: अगर चाहते हैं नौकरी के आएं नए ऑफर तो ये राशि वाले चढ़ाएं सूर्यदेव को जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2018 05:14 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 05:14 pm IST

28 December Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और राज योग भी रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक आयुष्मान योग भी है। 

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी । आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचे रहें, आपके लिये अच्छा रहेगा। जरूरतमंद दोस्तों की तरफ आप मदद का
हाथ बढ़ा सकते हैं । आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी । छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है । आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा । आपको पैसों के प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं । खाने की चीज़ के प्रति आपका अधिक लगाव हो सकता है । आपके
घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा । आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है । उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं । घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है ।शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, घर का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल