1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 दिसंबर राशिफल: अगर चाहते हैं नौकरी के आएं नए ऑफर तो ये राशि वाले चढ़ाएं सूर्यदेव को जल

28 दिसंबर राशिफल: अगर चाहते हैं नौकरी के आएं नए ऑफर तो ये राशि वाले चढ़ाएं सूर्यदेव को जल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 27, 2018 05:14 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 05:14 pm IST

28 December Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और राज योग भी रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक आयुष्मान योग भी है। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - आज अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं । सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है । आपकी शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है । आपको किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है । घर का माहौल खुशनुमा रहेगा । जल्द ही घर में कोई मांगलिक कार्य होने के भी संकेत हैं । ऑफिस में काम समय पर पूरा होगा। आप सबकी वाहवाही का पात्र बनेंगे । शिव चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । 

कर्क राशि - आज आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी हुई है । हालांकि स्थिरता आने में थोड़ा और समय लग सकता है । किसी काम की वजह से आपको घूमने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है । आज किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए । घर में आपकी मदद से कई काम पूरे हो सकते हैं । आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा । किसी छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, आपकी सभी समस्याओं का हल होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल