1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जनवरी राशिफल: बन रहा है स्वाती नक्षत्र के साथ शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक बिजनेस और नौकरी में लाभ

28 जनवरी राशिफल: बन रहा है स्वाती नक्षत्र के साथ शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 06:52 pm IST

28 जनवरी राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। इसके अलावा आज दोपहर 02:28 तक स्वाति नक्षत्र रहेगा और ज्ञातव्य हो कि स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और राहु की शांति के लिये किए जाने वाले उपायों में भैरव की पूजा बड़ी ही श्रेष्ठ है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 28 january 2019
Horoscope 28 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका पूरा दिन माता-पिता के साथ बीत सकता है। आप उन्हें शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं। इससे वो पूरा दिन काफी खुश रहेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आपकी संतान आपसे कुछ नई चीज़ें सीख सकती है। साथ ही आपको उनसे कुछ सीखने को मिल सकता है। अगर आप किसी से  शादी करना चाहते हैं, तो अपने घर वालों से इस बारे में बात करने के लिये आज का दिन अच्छा है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर से बाहर जाते समय अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, इससे आपकी खुशी बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप दोस्तों के साथ लाँग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। आपको कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है । अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको अपने सीनियर से बात करते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको देरी हो सकती है। आपका कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आप अपने
फैसले सही से ले पायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल