1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जनवरी राशिफल: बन रहा है स्वाती नक्षत्र के साथ शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक बिजनेस और नौकरी में लाभ

28 जनवरी राशिफल: बन रहा है स्वाती नक्षत्र के साथ शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 06:52 pm IST

28 जनवरी राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। इसके अलावा आज दोपहर 02:28 तक स्वाति नक्षत्र रहेगा और ज्ञातव्य हो कि स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और राहु की शांति के लिये किए जाने वाले उपायों में भैरव की पूजा बड़ी ही श्रेष्ठ है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 28 january 2019
Horoscope 28 january 2019

सिंह राशि
लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आज कोई व्यक्ति काम से आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकता है। आपको ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। काम में घरवालों से मदद लेने में बिल्कुल भी ना हिचकें। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा । लगातार मेहनत करते रहें, तभी सफलता मिलेगी। महिलाओं के ऊपर घर की कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर पायेंगी। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, काम के प्रति आपका ध्यान बना रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने किसी दोस्त को भी साथ में ले जा सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। आप किसी नयी डील के लिये साइन कर सकते हैं। इस राशि के लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आप अपने साथी को कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं।  मंदिर में भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें  में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल