1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 जनवरी राशिफल: बन रहा है स्वाती नक्षत्र के साथ शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक बिजनेस और नौकरी में लाभ

28 जनवरी राशिफल: बन रहा है स्वाती नक्षत्र के साथ शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक बिजनेस और नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2019 06:52 pm IST,  Updated : Jan 27, 2019 06:52 pm IST

28 जनवरी राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। इसके अलावा आज दोपहर 02:28 तक स्वाति नक्षत्र रहेगा और ज्ञातव्य हो कि स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और राहु की शांति के लिये किए जाने वाले उपायों में भैरव की पूजा बड़ी ही श्रेष्ठ है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 28 january 2019
Horoscope 28 january 2019

कुंभ राशि
आज किस्मत आपके साथ कदम मिलाकर चलेगी। ऑफिस में आज काम समय पर पूरा हो जायेगा। आपको काम के लिये बॉस से वाहवाही मिल सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको किसी अपने से मदद मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई को लेकर किसी तरह का फेरबदल कर सकते हैं। इससे आपको पढ़ाई में आसानी होगी। गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, करियर के लिए नए मार्ग खुलेंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई मित्र आपको अपने घर पर डिनर के लिए इंवाइट कर सकता है। आपकी दोस्ती में मजबूती आएगी। आज आपको काम की कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप उन्हें अच्छे से संभाल लेंगे।  अगर रिश्तों में किसी तरह की नाराजगी चल रही है, तो आज वो दूर हो जायेगी। इस राशि के विवाहित अपने रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे।आप किसी काम के लिये शहर से बाहर भी जा सकते हैं। अपने मस्तक पर तिलक लगाएं, आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल