1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 05:08 pm IST

आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है । आज कालाष्टमी है। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है । साथ ही आज सुबह 09:00 बजे तक स्थिर योग और सुबह 09 बजकर 10 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक शोभान योग रहेगा।

horoscope 2018- India TV Hindi
horoscope 2018 Image Source : PIXABY

नई दिल्ली: आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है । आज कालाष्टमी है। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है । साथ ही आज सुबह 09:00 बजे तक स्थिर योग और सुबह 09 बजकर 10 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक शोभान योग रहेगा। शोभान योग के दौरान कोई शुभ कार्य करना या कहीं यात्रा पर जाना बड़ा ही सुखद होता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि आज सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर सूर्यदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 जनवरी 2019 को दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। 

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है । आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । ऑफिस में आपकी किसी सहकर्मी से दोस्ती हो सकती है । कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा । आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे । गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

वृष राशि - आज आपके मन में कई तरह के विचार आयेंगे । आपका कोई जरूरी काम समय पर पूरा हो जायेगा । संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी । घर पर छोटी पार्टी का आयोजन करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा । आप कोई नया काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देगा । जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।