1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 05:08 pm IST

आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है । आज कालाष्टमी है। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है । साथ ही आज सुबह 09:00 बजे तक स्थिर योग और सुबह 09 बजकर 10 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक शोभान योग रहेगा।

horoscope 2018
horoscope 2018

तुला राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । अगर आप सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं । आर्थिक मामलों में कुछ रूकावट आ सकती है । आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं । किसी जरूरी काम पर आपको पूरी तरह विचार करना चाहिए। आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी । शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, धन संबंधी परेशानी खत्म होगी । 

वृश्चिक राशि - आज आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे । आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिल सकता है । आपको किसी कार्य में अपनों की मदद मिल सकती है । आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे । इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है । मंदिर में चंदन का टुकड़ा दान करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।