1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 05:08 pm IST

आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है । आज कालाष्टमी है। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है । साथ ही आज सुबह 09:00 बजे तक स्थिर योग और सुबह 09 बजकर 10 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक शोभान योग रहेगा।

horoscope 2018
horoscope 2018

मिथुन राशि - आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है । आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं । आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं । किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, आज का दिन आपके फेवर में है । आपके सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं । आप पूरी मेहनत से काम करेंगे । बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने आप उसके घर जा सकते हैं। आपको शहर से बाहर यात्रा करने से बचना चाहिए । काम की अधिकता होने के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं । आप ऐसे लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको कुछ सीखने को मिल सकता है । मंदिर में सुबह-शाम घी के दीपक जलाएं, आप स्वस्थ महसूस करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।