1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

29 दिसंबर राशिफल: इस राशि वाले जातक के साथ हो सकती है अनहोनी, शाम के वक्त घी का दीपक जलाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 28, 2018 05:08 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 05:08 pm IST

आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है । आज कालाष्टमी है। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है । साथ ही आज सुबह 09:00 बजे तक स्थिर योग और सुबह 09 बजकर 10 मिनट से कल सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक शोभान योग रहेगा।

horoscope 2018
horoscope 2018

सिंह राशि - आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है । लेन-देन के मामलों से आपको बचना चाहिए । आपको फालतू विवादों से भी दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए । आपको जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। अपनी निजी बात दूसरों से शेयर करने से बचें। पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप बेहतर महसूस करेंगे । बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। 

कन्या राशि - आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी के साथ होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स

के लिए आज का दिन बेहतर है। विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में ख़ुशी आयेगी। ऑफिस में आज काम समय से पूरा हो जायेगा। नए कामों में आपको फायदा होगा । सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन शुभ रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।