1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 नवंबर राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे है कई संयोग, जानें मेष सहित अन्य राशियों का हाल

23 नवंबर राशिफल: शनिवार को एक साथ बन रहे है कई संयोग, जानें मेष सहित अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 12:26 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी।

Horoscope 23 November 2019
Horoscope 23 November 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से  चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। डाकौत को तेल दान करे सभी रूके काम पूरे होंगे। 

मकर राशि 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये योजना बना सकते हैं। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो सकता है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिल सकता है। मंदिर में गुड़ का दान करें, समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल