1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को बन रहा है राज योग, जानें मेष, कर्क सहित इन राशियों का हाल

29 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को बन रहा है राज योग, जानें मेष, कर्क सहित इन राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2019 07:48 pm IST,  Updated : Nov 29, 2019 10:45 am IST

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। इसके साथ राज योग सुबह 7 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

29 November 2019
29 November 2019

धनु राशि 
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।  जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपको सुयोग्य कन्या मिल सकती है। आज पुराने रिश्तों में आयी खटास भी खुद-ब-खुद दूर हो जायेगी। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, सुख-समृद्धि बनी रहेगी।  -

मकर राशि 
आज आपका दिन सही रहेगा। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। आज नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपकी परेशानी दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल