1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

14 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 09:32 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । द्वितीय तिथि शाम 07 बजकर 55 मिनट तक रहेगी ।

Horoscope 14 november 2019- India TV Hindi
Horoscope 14 november 2019

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । द्वितीय तिथि  शाम 07 बजकर 55 मिनट तक रहेगी । आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को अशून्य शयन द्वितीया व्रत है। यह व्रत पुरुषों द्वारा किया जाता है । इस व्रत में मां लक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा का विधान है। इसके अलावा रोहिणी नक्षत्र रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रोहिणी का चौथा स्थान है । इस नक्षत्र के तारों की संख्या पांच है। इसके साथ ही मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि कि यायीजयद योग सुबह 09:47 तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। भगवान विष्णु को मिश्री का भोग लगाएं, आपके व्यापार में वृद्धि होगी। 

अगहन मास शुरू, हर इच्छा पूरी करने के लिए राशिनुसार इन मंत्रों के द्वारा करें भगवान विष्णु को प्रसन्न 

वृष राशि 
आज नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफ़िस में आपको सबका सहयोग मिलेगा। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर जीवनसाथी आपसे खुश होंगे। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, आय में वृद्धि होगी।

आज से शुरू हो रहा है श्री कृष्ण का प्रिय मास मार्गशीर्ष, जानें अगहन का महत्व और नियम

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल