1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 01:41 pm IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। आज चित्रा नक्षत्र है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी । छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है । सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आ सकती है । अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठा सकते हैं । किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है । माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी ।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं । पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे । इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं । घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा । आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा । जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं । जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल