1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 01:41 pm IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। आज चित्रा नक्षत्र है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है । किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा । आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं । कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे । आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है । कोई नया दोस्त बन सकता है । किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है । गायत्री मंत्र का पाठ करें। आपकी परेशानी दूर होगी । 

कन्या राशि - आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा । परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे । ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है । रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा । स्वास्थ्य फिट रहेगा । अपने ही लोगों का साथ मिलेगा । किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे । हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन मंगलमय होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल