1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

6 अगस्त राशिफल: सिंह राशि वालों की जिंदगी में आ सकते हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 05, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 01:41 pm IST

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। आज चित्रा नक्षत्र है।

राशिफल 2019- India TV Hindi
राशिफल 2019

नई दिल्ली: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज षष्ठी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। आज चित्रा नक्षत्र है। जो आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। चित्रा नक्षत्र के साथ ही आज दो योग भी बन रहे हैं। साध्य योग और रवि योग। साध्य योग शाम 05 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। साध्य योग किसी भी कार्य को साधने के लिए उत्तम माना गया है। रवि योग रात 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करना हो तो रवि योग शुभ फल देने वाला ही है। रवि योग में बुरे योगों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति होती है। आज मंगला गौरी का व्रत भी है। जिन बेटियों के विवाह में कोई बाधा आ रही हो या विवाह में देरी हो रही हो तो बेटी की मां आज के दिन व्रत करें और गौरी माता की पूजा विधि विधान से करें तो कन्या की शादी शीघ्र हो जाती

है।

मेष राशि - आज आपका काम मन-मुताबिक होगा । मित्रों से की गयी किसी खास विषय पर बातचीत आपको फायदा दिलाएगी। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा । दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा । आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं । आज खुद को शांत बनाये रखेंगे । कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं । कोई रचनात्मक काम आपके दिमाग में आ सकता है । कारोबार में सफलता मिल सकती है । लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके धन में बढ़ोतरी होगी ।

वृष राशि - आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे । आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा । इस राशि के इंजीनीयर अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे । किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा । प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है । अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी । सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे । आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी । कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल