1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 दिसंबर 2018 राशिफल: सोमवार को बन रहा है सौभाग्य योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

3 दिसंबर 2018 राशिफल: सोमवार को बन रहा है सौभाग्य योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 08:53 pm IST

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज पूरा दिन पार करके देर रात 02:49 तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:22 तक सौभाग्य योग भी रहेगा। ये योग सौभाग्य को बढ़ाने वाला है। इस समय किया गया कोई कार्य बड़ा ही शुभ होता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 3 december 2018
Horoscope 3 december 2018

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिलेगी। बंदर को केला खिलाएं, सभी काम में सफलता हासिल होगा।

मकर राशि
आज परिवार वालों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा| घरेलू विवादों से बचें। बातचीत करते समय वाणी पर संयम रखें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल