1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध कर चुका है वृष राशि पर प्रवेश, 1 जून तक इन 12 राशियों के जीवन में होगा सीधा असर

बुध कर चुका है वृष राशि पर प्रवेश, 1 जून तक इन 12 राशियों के जीवन में होगा सीधा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 08:56 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 pm IST

18 मई 2019 शनिवार की रात्रि लगभग 11 बजकर 42 मिनट पर बुध मेष राशि से परिवर्तित होकर वृषभ राशि में आ जायेंगें। वृषभ राशि में बुध के सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग भी बन रहा है। ऐसे में बुध सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डाल रहे हैं? आइये जानते हैं।

mercury transit taurus
mercury transit taurus

कुंभ
कुंभ राशि से बुध का परिवर्तन चतुर्थ भाव में हो रहा है जो कि सुख संपत्ति माता आदि का घर है। कठिन परिश्रम से किये गये कार्य का फल मिलने के योग बन रहे हैं। बुध आदित्य युति होने से आपकी कीर्ति से अपने कुल व रिश्तेदारों में आपका सम्मान बढ़ाने वाला भी है। आपकी राशि से अष्टम भाव का स्वामी होने के कारण गाड़ी चलाने व यात्रा के समय सावधानी रखें।

मीन
आपकी राशि से बुध तीसरे घर में परिवर्तन कर रहा है। अपने पराक्रम को सही दिशा और सही मंजिल की ओर ले जाने में बुध आपका साथ देगा। कार्य में पदोन्नति व धनोन्नति का योग बन रहा है। सप्तम भाव के स्वामी होने से दांपत्य जीवन में भी मधुरता आने के आसार हैं। रूठे हुए जीवनसाथी को मनाने का यह उपयुक्त समय है। विद्यार्थियों के लिये भी बुध का परिवर्तन उत्तम रहने के आसार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल