1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अक्टूबर राशिफल: शनिवार का दिन मिथुन राशि के लिए होगा अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

12 अक्टूबर राशिफल: शनिवार का दिन मिथुन राशि के लिए होगा अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 02:18 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है । इसके साथ ही रवि योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 12 october 2019- India TV Hindi
Horoscope 12 october 2019

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि 11 अक्टूबर की रात 10 बजकर 21 मिनट से शुरू हो चुकी है और 12 अक्टूबर की रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। साथ ही 11 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर आज रात 03 बजकर 30 तक रवि योग चलेगा। आपको बता दें कि इस योग के दौरान धरती पर आने वाली सूर्य की किरणें बहुत सकारात्मक होती हैं। इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है और ऊर्जावान व्यक्तित्व प्राप्त होता है। साथ ही सुख और समृद्धि मिलती है। ये योग खरीददारी और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए बड़ा ही अच्छा माना जाता है।

शनिवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है और इस नक्षत्र पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। अतः उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान शनिदेव की उपासना करना अच्छा माना जाता है और वो भी तब, जब शनिदेव के नक्षत्र के साथ ही उनका दिन शनिवार भी हो। जी हां, आज शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दौरान शनिदेव की उपासना करना आपके लिए हर तरह से बड़ा ही फलदायी होगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 
मेष राशि
आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को नए कोर्स में एडमिशन मिल सकता है, आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपका रूतबा बढ़ा रहेगा। आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं। पीपल के पेड़ पर काला तिल चढ़ाएं, सभी क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी

Vastu Tips: घर पर पूर्व दिशा की ओर लगवाएं खिड़की, घर में रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

वृष राशि
आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

Vastu Tips: घर या ऑफिस में पूर्व दिशा की ओर लगाएं खिड़की, मिलेगा मान-सम्मान

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल