1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2019 02:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 11:24 am IST

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 20 august 2019
Horoscope 20 august 2019

सिंह राशि
आज आपको कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नये लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर में किसी उत्सव का माहौल बन सकता है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
 
कन्या राशि
आज किसी नए काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना बन रही है। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल