1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2019 02:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 11:24 am IST

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 20 august 2019
Horoscope 20 august 2019

धनु राशि
आज कारोबार से जुड़े जरूरी काम पूरे हो सकते है। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। आप जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके काम पूरे होंगे।

मकर राशि
आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल