1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

20 अगस्त राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत देगा साथ, वहीं ये लोग थोड़ा संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 19, 2019 02:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2019 11:24 am IST

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र है। जानें कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 20 august 2019
Horoscope 20 august 2019

तुला राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आज परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा। मंदिर में धूपबत्ती का पैकेट दान करें, आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको व्यापार में उम्मीद से कम लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन ठीक रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारे काम अच्छे से निपट जाएँगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे अपने प्रोजेक्ट के लिये आपसे हेल्प मांग सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके साथ चीज़ें बेहतर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल