1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले जातक का बन सकता है रूका हुआ काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

21 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वाले जातक का बन सकता है रूका हुआ काम, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2019 10:34 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 06:28 am IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है । साथ ही आपको बता दें कि आज कालाष्टमी है । जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल...

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है । साथ ही आपको बता दें कि आज कालाष्टमी है । दरअसल सप्तमी तिथि आज सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक थी, और उसके बाद अष्टमी तिथि लग गई है और हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनायी जाती है । कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है । दरअसल भैरव के तीन रूप हैं- काल भैरव, बटुक भैरव और रूरू भैरव । आज के दिन इनमें से काल भैरव की उपासना की जाती है । साथ ही कल यानि कि 20 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर आज यानि कि 21 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 32 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र चलेगा । 

मेष राशि - आज किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। आज आपके काम आसान होंगे। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है । पार्टनर आपकी हर बात समझने की कोशिश करेगा । किसी काम में वो आपकी सलाह भी ले सकते हैं । आपके रिश्ते में नयापन आयेगा । आपको आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। अपने बड़ों का आशीर्वाद लें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

वृष राशि - आज आपके दाम्पत्य संबंध अच्छे रहेंगे । आपका दिन बढ़िया रहेगा । शाम को अपना माइंड फ्रेस करने के लिए किसी दोस्त के घर जायेंगे । रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा होगा । कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा । आप अपनी बात दूसरे लोगों के सामने स्पष्ट रूप से कह पायेंगे । पक्षियों को दाना डाले, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल