1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है किसी अपने से धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

22 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों को मिल सकता है किसी अपने से धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2019 07:21 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 07:21 pm IST

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है । नवमी तिथि आज सुबह सूर्योदय से पहले 05 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर चुकी है और देर रात 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बितायेंगे, इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। किसी काम से आप दोस्त के घर पर जायेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ायें, दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल