1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 अक्टूबर राशिफल: मेष राशि को मिलेगी कोई गुड न्यूज, जानें अन्य राशियों का हाल

24 अक्टूबर राशिफल: मेष राशि को मिलेगी कोई गुड न्यूज, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 07:04 pm IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। 24 अक्टूबर की रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इ

Horoscope 24 october 2019
Horoscope 24 october 2019

तुला राशि 
आज पुराने लेन-देन को लेकर किसी से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्जवल होगा। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

वृश्चिक राशि 
आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में आज आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नया काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। केले के जड़ में जल चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल