1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 06:17 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। कुशोत्पाटिनी अमावस्या है जिसे कुशग्रहिणी अमावस्या भी कहा जाता है। जानें आपका कैसा बीतेगा दिन।

Horoscope 30 august- India TV Hindi
Horoscope 30 august

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। कुशोत्पाटिनी अमावस्या है जिसे कुशग्रहिणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन कुश उखाड़ने की परंपरा है। उखाड़ी गई कुश को घर में एक साल तक रखा जाता है जिससे तंत्र-मंत्र, जादू टोने व बुरी नज़र का कोई भी असर घर परिवार पर नहीं पड़ता है। मघा नक्षत्र भी है जो शाम 05 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा बेहद ही विशेष शिव योग है जो शाम 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपके सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरें होंगे। और इसी कारण आपका दिन खुशी भरा रहेगा। आज आप अपने पुराने मित्रों से मिलकर उनके साथ किसी खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं। जिससे आपको फायदा होने की भी संभावना है। दाम्पत्य संबंधों की बात करें तो पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। आज के दिन आपको कई तरह के अनुभव होंगे। और उन अनुभवों के आधार पर कोई रचनात्मक आइडिया आपके दिमाग में आ सकता है। वही अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपको आज कोई सफलता हाथ लग सकती है। आज लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन में बढ़ोतरी होगी।

Kushotpatini Amavasya 2019: 30 अगस्‍त को है कुशग्रहणी अमावस्या, राशिनुसार ये उपाय करके पूर्ण करें हर मनोकामना

वृष राशि
आज आप परिवार के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की का कोई मौका हाथ लग सकता है। लिहाज़ा ध्यान रखें ऐसा अगर कोई मौका आए तो हाथ ना जानें दें। आज किसी बड़ों की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में सब कुछ स्मूदली चलेगा। आर्थिक मामलों में आपकों फायदा मिलने की संभावना है। वहीं आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में रौनक का माहौल बना रहेगा।| माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

Hartalika Teej 2019: 1 सितंबर को मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जाने व्रत कथा, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल