1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 06:17 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। कुशोत्पाटिनी अमावस्या है जिसे कुशग्रहिणी अमावस्या भी कहा जाता है। जानें आपका कैसा बीतेगा दिन।

Horoscope 30 august
Horoscope 30 august

मिथुन राशि
आज ऑफिस में आपको आपके सीनियर का काफी सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपकी आमदनी में भी इज़ाफ़ा होने के आसार हैं| आज आप पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे| जिससे घर का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा| वहीं आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान बना रहेगा| जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान आज बना सकते हैं। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपके विदेश जाने के चांस भी बन रहे हैं। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, जीवन में बड़े लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि
आज कोई बड़ा फैसला करने के पहले आपको अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी अड़चने आ सकती हैं| काफी दिनों से अधर में लटका कार्य के पूरे होने की उम्मीद है। लेकिन ध्यान रखें आज कोई भी कार्य करते हुए पॉजीटिव एटीट्यूड रखें, तभी काम सफल होंगे। वहीं किसी रिश्तेदार आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा| हालांकि कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल