1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

30 अगस्त राशिफल: इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ वहीं ये लोग लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 06:17 pm IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। कुशोत्पाटिनी अमावस्या है जिसे कुशग्रहिणी अमावस्या भी कहा जाता है। जानें आपका कैसा बीतेगा दिन।

Horoscope 30 august
Horoscope 30 august

कुंभ राशि
आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा| इस राशि के जो छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है। सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं इस राशि वालों को आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भी आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। इस राशि के कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। ॐ नम: शिवाय ; मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि
आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज परिवार में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको खुशी मिल सकती है। अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल