1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

9 अक्टूबर राशिफल: कर्क राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2019 09:00 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 09:00 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकदशी तिथि और बुधवार का दिन है । एकादशी तिथि कल यानि कि 08 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 09 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से बाकी राशियों का हाल

राशिफल - India TV Hindi
राशिफल 

नई दिल्ली: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकदशी तिथि और बुधवार का दिन है । एकादशी तिथि कल यानि कि 08 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज, यानि 09 अक्टूबर की शाम 05 बजकर 19 मिनट तक रहेगी.... आज पापांकुशा एकादशी है। आश्विन शुक्ल पक्ष की ये एकादशी सबका कल्याण करने वाली बतायी गयी है । आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है । कहते हैं आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन में वैभव की प्राप्ति होती है । साथ ही मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है, घर में पैसों की बढ़ोतरी होती है, वैवाहिक जीवन सुखद बनता है, सभी कामों में सफलता मिलती है, बच्चों की तरक्की सुनिश्चित होती है और बिजनेस में वृद्धि होती है । 

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक लाभ मिल सकता है । दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे । मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी । परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा । प्रेम के मामलों में गंभीरता और  गोपनीयता रखें । व्यापार में अच्छा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा । मंदिर में भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे । 

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होगा । घर में खुशियों का आगमन होगा । आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे । भाईयों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बन सकता है । बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा । सांसारिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । जरूरतमंद को वस्त्र भेंट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल