1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 नवंबर: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में होगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 7 नवंबर: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में होगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 09:58 am IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी| जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 7 November 2019
Horoscope 7 November 2019

मिथुन राशि 
आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाएँ अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिल सकते हैं। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। मंदिर में दही दान करें, बिजनेस में मुनाफा होगा। 

कर्क राशि 
आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। पेरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। इससे आप बेहतर फील करेंगे। गणेश जी को प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल