1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 नवंबर: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में होगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 7 नवंबर: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में होगा अचानक धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 09:58 am IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सुबह 09 बजकर 55 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी| जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 7 November 2019
Horoscope 7 November 2019

सिंह राशि 
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

कन्या राशि 
आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका फाइनेंशियल स्टेट्स मजबूत होगा। ऑफिस के किसी काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के कई मौके मिलेंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल