1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वाले अपनों से रहें सतर्क, मिल सकता है धोखा

10 नवंबर राशिफल: मिथुन राशि वाले अपनों से रहें सतर्क, मिल सकता है धोखा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 06:45 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है । त्रयोदशी तिथि आज शाम 04 बजकर 33 मिनट तक रहेगी । आज शाम 05 बजकर 18 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा ।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

तुला राशि - आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं । किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है । पैसों का लेन-देन करते समय अच्छे से सोच-विचार कर लेना बेहतर रहेगा । आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं । कुछ बड़े मामलों में फैसले लेने में आपको परेशानी हो सकती है । मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके साथ सब ठीक होगा।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है । आपको किसी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है । लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है । आपका करियर नये रूप में उभर सकता है । आपका व्यक्तित्व निखर सकता है । लव पार्टनर से सहयोग मिल सकता है । गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल