1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. धनु वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल अचानक से मिलेगा धन लाभ

धनु वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल अचानक से मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2020 11:33 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 11:33 pm IST

धनु राशि वालों को इस साल अचानक से धन लाभ हो सकता है। वहीं सेहत के मामले में यह साल आपका सामान्य रहेगा।

sagittarius yearly horoscope 2020- India TV Hindi
sagittarius yearly horoscope 2020

धनु राशि वालों इस साल 23 सितम्बर तक आपको करियर में कई नये अवसर प्रप्त होंगे | यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो 23 सितम्बर के बाद आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | व्यापार या नौकरी में कॉम्पीटिशन बढेंगा, लेकिन नये आइडिया के साथ काम करने पर आपको लाभ ही लाभ मिलेंगे | कारोबार में पिता के सहयोग से आपको फायदा होगा | आपकी जिंदगी में कई सारे सकारात्मक बदलाव होंगे | नौकरीपेशा लोगों के लिये समय काफी बेहतरीन रहेगा | आपको पैसे कमाने के नये जरिये मिलेंगे । समझदारी से लिये फैसलों से आपकी तरक्की होगी।

 

2020 में कैसी होगी आर्थिक स्थिति?

धनु राशि वालों को इस साल अचानक से धन लाभ हो सकता है | आमदनी के कई रास्ते खुलेंगे | वाहन या कोई संपत्ति खरीदने का भी योग बन रहा है | इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा | आप किसी ज्वैलरी में भी पैसा लगा सकते हैं | कर्जे से छुटकारा मिलेगा | जिन लोगों ने बच्चों की पढ़ाई के लिये लोन लिया था, इस साल वो भी चुकता हो जायेगा | कुल मिलाके इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

2020 में कैसा होगा दाम्पत्य संबंध?

इस साल जीवनसाथी से जॉब एवं व्यापार के सिलसिले में या किसी भी कारण दूरी बनी रहेगी | लेकिन संचार के साधनों की मदद से लगातार आप अपने पार्टनर के कॉन्टैक्ट में रहेंगे | आप अपने पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करेंगे | सिंगल लोगों की लाइफ में कोई ख़ास इंसान आ सकता है  जो लोग नये-नये शादी के बंधन में बंधे हैं, वो इस नये साल में एक-दूसरे को समझने की पूरी कोशिश करेंगे।| इसके अलावा शादीशुदा लोगो का कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की आशंका बन रहीं है।

2020 में कैसा होगा आपका स्वास्थ्य? 

सेहत के मामले में यह साल आपका सामान्य रहेगा | आपको पेट, सर और कमर की तकलिफ हो सकती है | आपका वजन थोडा घट सकता हैं । आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। आपकी आंखों की रोशनी अच्छी रहेगी । फल-फ्रूट खाने से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । अपनी जीवनशैली में कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने से आपकी सेहत साल भर अच्छी ही रहेगी । समय-समय पर डॉक्टर से मिलकर अपनी सेहत की रिपोर्ट लेते रहें | इससे आगे भी खुद को फिट रखने में आपको मदद मिलेगी।

2020 में शिक्षा में मिलेगी कामयाबी?

वर्ष की शुरुआत में आपका ध्यान अपने लक्ष्य पाने में रहेगा | आपको पढ़ाई करते-करते आय के साधन भी मिलेंगे, जिससे आगे की पढ़ाई करना आपके लिये आसान हो जायेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी | मैकिनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है | आप अपने प्रदर्शन से टीचर्स को खुश कर देंगे | कॉलेज प्लेसमेंट में जॉब के लिये आपका नंबर आ सकता है | जो छात्र एस.एस.सी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल खुशखबरी देने वाला है।

ये भी पढ़ें:

तुला वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार यह साल रहेगा सामान्य

कन्या वार्षिक राशिफल 2020: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस साल आपको मिलेगा मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल