1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Diwali Horoscope 7 November 2018: दिवाली के पहले ही मंगल कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Diwali Horoscope 7 November 2018: दिवाली के पहले ही मंगल कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 05:01 pm IST

दीवाली राशिफल:  5 नवंबर को मंगल कुंभ राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।  वहीं 7 नवंबर का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 से दोपहर 12:03 तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 05:09 से शुरु हो जाएगा। जानें अपना राशिफल।

Horoscope 7 November 2018
Horoscope 7 November 2018

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में लगा हुआ पैसा आज मुनाफा दिला सकता है। स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। आप काफी हेल्दी महसूस करेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस राशि की महिलाएं अगर किसी समारोह में जा रही हैं तो अपने कीमती जेवरात के प्रति सावधान रहें। सुबह उठकर घर के बड़ोंका आर्शीवाद लें, सब बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके रुके हुए घरेलू काम जल्द ही पूरे हो जायेंगे। लवमेट के लिए घरेलू खरीदारी के लिए जा सकते हैं। आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। दूर के किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के घर गिफ्ट लेकर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपके दाम्पत्य संबंधों में भी मधुरता आएगी। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करें,आपके सारे काम आसानी से बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल