1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Diwali Horoscope 7 November 2018: दिवाली के पहले ही मंगल कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Diwali Horoscope 7 November 2018: दिवाली के पहले ही मंगल कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 05:01 pm IST

दीवाली राशिफल:  5 नवंबर को मंगल कुंभ राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।  वहीं 7 नवंबर का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 से दोपहर 12:03 तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 05:09 से शुरु हो जाएगा। जानें अपना राशिफल।

Horoscope 7 November 2018
Horoscope 7 November 2018

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज कोई जूनियर आपको फोन करके त्योहार की बधाई दे सकता है। आज किसी दोस्त से शुभ समाचार मिल सकता है ,  आप फूले नहीं समाएंगे।  आज अपने कीमती सामान को संभालकर रखें। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे,  स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लक्ष्मी मंदिर में दीपक जलाएं, आपकी परेशानियां दूर होंगी। Orange, 4

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी दोस्त से गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर कोई फर्नीचर या सोफा खरीदना चाह रहे हैं, तो आज खरीद सकते हैं। सोसाइटी में आज सबसे प्यार से बातचीत करें और सबका सहयोग करने की कोशिश करें। मन्दिर में धूपबत्ती दान करें, मन खुश रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल