1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Diwali Horoscope 7 November 2018: दिवाली के पहले ही मंगल कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Diwali Horoscope 7 November 2018: दिवाली के पहले ही मंगल कर रहा है कुंभ राशि पर प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2018 05:01 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 05:01 pm IST

दीवाली राशिफल:  5 नवंबर को मंगल कुंभ राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।  वहीं 7 नवंबर का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 से दोपहर 12:03 तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 05:09 से शुरु हो जाएगा। जानें अपना राशिफल।

Horoscope 7 November 2018- India TV Hindi
Horoscope 7 November 2018 Image Source : INDIA TV

धर्म डेस्क: 7 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हमारे भारतवर्ष में हर त्योहार की एक अलग ही छटा, एक अलग ही पहचान होती है। दिवाली का ये त्योहार खुशियों का त्योहार है। शास्त्रों में आज के दिन किये जाने वाले बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र किया गया है, जो हमारी खुशहाली से, हमारे सुख-सौभाग्य से और हमारी आर्थिक तरक्की से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही 5 नवंबर को मंगल कुंभ राशि पर प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

7 नवंबर का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 से दोपहर 12:03 तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 05:09 से शुरु हो जाएगा। जबकि स्थिर लग्न वृष शाम 05:41 से शाम 07:38

तक रहेगा। द्विस्वभाव लग्न मिथुन शाम 07:38 से 09:52 तक रहेगा। आज के दिन महानिशिथकाल मुहूर्त रात 11:17 से 12:09 तक रहेगा। इसके अलावा सिंह लग्न रात 12:09 से रात 02:23 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से दीवाली वाला दिन राशिनुसार कैसा बीतेगा। (Diwali 2018: जानें दीवाली के साथ किस दिन मनाया जाएगा कौन सा त्योहार)

मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ मन्दिर में जा सकते हैं। आज किसी दोस्त के साथ हुई अनबन बात करने से खत्म हो जायेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। उनके साथ कोई गेम खेल सकते हैं।  श्री गणेश को पान-सुपारी चढ़ाएं, रिश्ते मजबूत होंगे। (Dhanteras 2018: धनतेरस की रात राशिनुसार ऐसे जलाएं दीपक, मिलेगी हर भय से मुक्ति )

वृष राशि
आज के दिन घर पर कोई रिश्तेदार शुभ समाचार लेकर आयेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।  आपको अपने किसी खास काम के लिये दूसरों की राय लेनी पड़ सकती है, इससे आपके काम आसानी से होंगे। आज आप नया वाहन खरीदें, तो उसकी पूजा जरूर करें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शाम को परिवार के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद उठाएंगे। अपने गुरु को मिठाई भेंट करें, आपके सारे काम बनेंगे। (Diwali 2018: जानें कब है दीवाली, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजन की पूरी विधि)

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल